Latest News Lifestyle
पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के बाद चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर हुआ पथराव

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया, जो दो साल से जातीय हिंसा और संघर्ष का सामना कर रहा है. भारी बारिश के बावजूद प्रधानमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में हिंसा से प्रभावित लोगों को संबोधित किया और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

 
पीएम मोदी की यात्रा के बाद अगले ही दिन चुराचांदपुर में बैनर और कटआउट फाड़ने के आरोप में कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. स्थानीय लोगों ने युवकों की रिहाई के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिससे वहां अफरातफरी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई. बाद में पुलिस ने युवकों को रिहा कर दिया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ.
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मणिपुर के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाई और राज्य को शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “इस भूमि पर अनेक वीर बलिदान हुए हैं, अब मिलकर शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़ना है।” पीएम मोदी ने 7,300 करोड़ रुपये के नए विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी की.
 
मणिपुर जातीय संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद प्रधानमंत्री का दौरा स्थानीय लोगों के लिए आशा और विश्वास का संदेश था। हालांकि विरोध और पुलिस के साथ झड़पें यह दिखाती हैं कि राज्य में अभी भी स्थायी समाधान और संवाद की आवश्यकता है.