Latest News Lifestyle
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को हराकर हाथ मिलाने से किया इनकार – जानिए क्या कहता है नियम, क्या लगेगा जुर्माना?

एशिया कप 2025 के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। टॉस के दौरान भी दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम चले गए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे पाक कप्तान सलमान अली आगा ने नाराजगी जताते हुए पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेकर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है।

 
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसे खेल भावना के खिलाफ नहीं बताया और कहा कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों की याद और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए किया गया था। उन्होंने जीत को सशस्त्र बलों को समर्पित किया।
 
ICC और ACC की नियम पुस्तिका के अनुसार, मैच के बाद हैंडशेक अनिवार्य नहीं है, यह सिर्फ खेल भावना (Spirit of Cricket) का हिस्सा है। ऐसे में भारतीय टीम पर कोई फाइन या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हो सकती, लेकिन जानबूझकर विरोधी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना खेल भावना का उल्लंघन माना जा सकता है।
 
प्रमुख घटनाएँ
  • भारत ने पाकिस्तान को गहरी शिकस्त दी और जीत के बाद हाथ मिलाने से इनकार किया.
  • पाकिस्तान ने एसीसी में विरोध दर्ज कराया.
  • भारतीय कप्तान ने जीत शहीदों के नाम की और कहा- अपमान नहीं, संवेदना है.
  • ICC के नियम अनुसार हैंडशेक अनिवार्य नहीं है, कोई जुर्माना तय नहीं.