Latest News Lifestyle
CBSE 10th Result 2026 OUT: दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.8 लाख से अधिक छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cbse.nic.in और https://results.cbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS सेवा के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट से बचें।