Latest News Lifestyle
रामपुर में तेज रफ्तार कार हादसा

रामपुर में शनिवार सुबह नैनीताल घूमने जा रहे सात दोस्तों की ईको कार सड़क किनारे खड़ी DCM से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली-NCR से नैनीताल और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने जा रहे सात दोस्तों की तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़ी DCM से पीछे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और छत भी उखड़ गई।

हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।

काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस के अनुसार सभी युवक दिल्ली-NCR के रहने वाले थे और उनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। सभी सप्ताहांत पर नैनीताल और जिम कॉर्बेट घूमने के लिए निकले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।