Latest News Lifestyle
उफनते नाले को बुलडोजर से पार कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने निभाया कर्तव्य, पोलियो अभियान को बनाया सफल

केलांग, लाहुल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में राष्ट्रीय सघन पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता पलजोम बुट्टी ने विषम परिस्थितियों में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद दवा पिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को बुलडोजर की सहायता से पार किया।

जानकारी के अनुसार, तिगरट बूथ तक पहुंचने के मार्ग में तेज बहाव वाला नाला अभियान के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। इसके बावजूद पलजोम बुट्टी ने हिम्मत नहीं हारी और स्थानीय प्रशासन की मदद से बुलडोजर में बैठकर नाले को पार किया। इसके बाद उन्होंने निर्धारित बूथ पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और राष्ट्रीय सघन पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

पलजोम बुट्टी के इस साहसिक कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह उफनते नाले को बुलडोजर के माध्यम से पार करती नजर आ रही हैं। उनके इस समर्पण और सेवा भावना की लाहुल-स्पीति सहित पूरे प्रदेश और देशभर में सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियरों के पिघलने से नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लाहुल घाटी के तिगरट क्षेत्र में भी नाला उफान पर था, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभियान को प्रभावित नहीं होने दिया।

पलजोम बुट्टी का यह कार्य न केवल सरकारी सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य कर्मी जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उफनते नाले को बुलडोजर से पार कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने निभाया कर्तव्य, पोलियो अभियान को बनाया सफल

केलांग, लाहुल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में राष्ट्रीय सघन पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता पलजोम बुट्टी ने विषम परिस्थितियों में साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद दवा पिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को बुलडोजर की सहायता से पार किया।