Latest News Lifestyle
लखनऊ के अलीगंज में भीषण आग: लाइब्रेरी में फंसे छात्रों में अफरा-तफरी, 14 की मौत, कई झुलसे परिजनों का रो रो कर बुराहाल

यूपीः लखनऊ के अलीगंज इलाके में आज दोपहर को एक निजी लाइब्रेरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई। घटना के समय बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अंदर मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इमारत के अंदर धुआं तेजी से भर गया, जिससे कई छात्र बाहर निकलने में असमर्थ हो गए और अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

सूत्रों के अनुसार, अब तक इस हादसे में कम से कम 13-14  छात्रो की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि एक छात्र जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गया, लेकिन नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती आशंका के अनुसार, शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

प्रशासन की तरफ से अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक:

  • घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं
  • आग लगने के कारणों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है
  • शुरुआती आशंका में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है
  • प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है
  • लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहें न फैलाएं और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें
  • घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है

लखनऊ में कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए. मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। हमें पता चला है कि अभी सबसे ऊपरी मंज़िल पर कोई नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर जाने के लिए पहली मंज़िल की एक दीवार तोड़ी है। वहां बहुत ज़्यादा धुआं है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है। हमारी प्राथमिकता सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना है; प्रशासन और मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं और हमने डॉक्टरों को भी यहां बुलाया है। जिन बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार की ज़रूरत हो सकती है, उन्हें यहीं पर इलाज देने का इंतज़ाम भी किया गया है।

 

 

 

News Image

पूर्वांचल में बदली धान रोपाई की तस्वीर, ₹250 तक पहुंची मजदूरी, नाश्ते में समोसा-जलेबी की बढ़ी मांग

  • यूपी के गांवों में बदली धान रोपाई की तस्वीर, बढ़ी मजदूरी और बदली महिलाओं की पसंद
BY Himanshu Dubey ·
News Image

नेपाल ने भारतीय ₹200 और नए ₹500 के नोटों को दी मंजूरी, 25,000 रुपये तक ले जाने की अनुमति

  • नए नियमों के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक की राशि इन नोटों के रूप में अपने साथ ले जा सकेंगे।
BY Himanshu Dubey ·