Latest News Lifestyle
आज डोभाल के साथ बैठेंगे चीन-रूस और ब्रिक्स देशों के टॉप अधिकारी, जानिए दो दिन का पूरा एजेंडा

 

नई दिल्ली। भारत आज से दो दिवसीय ब्रिक्स (BRICS) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एवं उच्च प्रतिनिधियों की अहम बैठक की मेजबानी कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे। इसमें चीन, रूस, ईरान समेत ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 

बैठक में चीन के विदेश मंत्री Wang Yi और रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव Sergei Shoigu सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यह बैठक सितंबर में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

क्या है दो दिन का एजेंडा?

विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक का मुख्य विषय “दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां” है। चर्चा के प्रमुख मुद्दों में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सुरक्षा, नई तकनीकों से पैदा हो रहे सुरक्षा खतरे और तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य शामिल हैं। 

बैठक में ब्रिक्स की संयुक्त कार्य समूहों द्वारा आतंकवाद-रोधी सहयोग और साइबर सुरक्षा पर किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया की स्थिति, ईरान से जुड़े क्षेत्रीय घटनाक्रम, सीमा-पार आतंकवाद और वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को नई दिशा दे सकती है। साथ ही यह मंच सदस्य देशों को वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने का अवसर भी देगा। 

दो दिनों तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक पर दुनिया की नजर रहेगी, क्योंकि इसमें लिए गए फैसले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और वैश्विक सुरक्षा एजेंडे को प्रभावित कर सकते हैं। 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·