Latest News Lifestyle
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत; 37 घायल

 

नई दिल्ली, 3 जून 2026। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित हौज रानी के एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 37 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक रेस्टोरेंट से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। कई लोग धुएं और आग के बीच फंस गए, जिससे जनहानि बढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव दल ने रेस्टोरेंट के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए।'

सौरभ भारद्वाज ने ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी।

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

 

News Image

पूर्वांचल में बदली धान रोपाई की तस्वीर, ₹250 तक पहुंची मजदूरी, नाश्ते में समोसा-जलेबी की बढ़ी मांग

  • यूपी के गांवों में बदली धान रोपाई की तस्वीर, बढ़ी मजदूरी और बदली महिलाओं की पसंद
BY Himanshu Dubey ·
News Image

नेपाल ने भारतीय ₹200 और नए ₹500 के नोटों को दी मंजूरी, 25,000 रुपये तक ले जाने की अनुमति

  • नए नियमों के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक की राशि इन नोटों के रूप में अपने साथ ले जा सकेंगे।
BY Himanshu Dubey ·