समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच चल रहे ‘चवन्नी’ विवाद में बसपा प्रमुख मायावती भी कूद पड़ी हैं। मायावती ने अखिलेश यादव के बयान को अमर्यादित बताते हुए उनसे जयंत चौधरी और पूरे जाट समाज से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने सपा पर गठबंधन में काम निकलने के बाद रंग बदलने का आरोप भी लगाया।
राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान राघव चड्ढा ने विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश का पहला समर्पित एंटी-पेपर लीक ढांचा है। उन्होंने कहा कि यह कानून संगठित पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा और छात्रों के भविष्य की रक्षा करेगा। साथ ही उन्होंने छात्र आंदोलनों के राजनीतिकरण से बचने की भी अपील की।
सीजफायर के बीच अमेरिका ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में जवाबी हमलों का दावा किया। क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।