Latest News Lifestyle
स्वदेशी 105mm गन से गूंजेगी 21 तोपों की सलामी, 52 सेकंड में दागे जाएंगे 21 गोले

नई दिल्ली: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार लाल किले पर होने वाला राष्ट्रीय ध्वज समारोह कई मायनों में खास होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। यह भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता और स्वदेशी सैन्य क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

समारोह के दौरान 8 गन महज 52 सेकंड में 21 गोले दागेंगी। 21 तोपों की यह सलामी राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ तालमेल में दी जाएगी।

इन स्वदेशी तोपों ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। अभियान के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

105mm लाइट फील्ड गन को भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। हल्की होने के कारण इसे अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में तेजी से तैनात किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से भारतीय रक्षा उत्पादन में स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है।

स्वतंत्रता दिवस पर इस तोप से होने वाली 21 तोपों की सलामी न सिर्फ राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक होगी, बल्कि भारतीय सेना की आधुनिक होती ताकत और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी रेखांकित करेगी।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·