Latest News Lifestyle
हरिद्वार में कांवड़ का रिकॉर्ड! 4.43 करोड़ श्रद्धालु ले गए गंगाजल, शिव के ससुराल में उमड़ी आस्था की भीड़

 

हरिद्वार: सावन शिवरात्रि के मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी देर रात से भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

इस साल हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली। पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम तक करीब 4.43 करोड़ कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो चुके थे। वहीं, अकेले सोमवार को करीब 63.60 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया है। कांवड़ मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सहायता, पेयजल, भोजन और विश्राम जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सावन शिवरात्रि पर हरिद्वार में उमड़ी यह भीड़ धार्मिक आस्था के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के इस साल के बड़े रिकॉर्ड को भी दिखा रही है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·