Latest News Lifestyle
अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, बोले- जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी

 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “रत्ती भर भी लाज न छोड़ी, बनाके ‘लुटेरों की टोली’, धर्म की तिज़ोरी तोड़ी, भाजपाइयों ने भर ली झोली।”

सपा प्रमुख ने आगे भाजपा के साथ राजनीतिक गठबंधन या समर्थन रखने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी!”

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। सपा लगातार भाजपा की नीतियों और उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को लेकर सवाल उठाती रही है। वहीं, भाजपा की ओर से इस तरह के आरोपों पर पलटवार किए जाने की संभावना है।

अखिलेश यादव के बयान को आगामी राजनीतिक माहौल में भाजपा के खिलाफ सपा के हमलावर रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·