Latest News Lifestyle
छात्रों के समर्थन में BJP का झारखंड बंद,11 अगस्त को रहेगा असर

JPSC और JSSC के आंदोलनकारी अभ्यर्थियों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग के विरोध में बीजेपी ने राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में 11 अगस्त को झारखंड बंद की घोषणा की।

बीजेपी के मुताबिक, बंद सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। पार्टी नेताओं ने सरकार पर छात्रों और युवाओं की जायज मांगों को दबाने का आरोप लगाया है।

बीजेपी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। पार्टी ने पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने की बात कही है।

बीजेपी ने आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक और व्यावसायिक संगठनों से भी बंद को सफल बनाने की अपील की है।

अब देखना होगा कि 11 अगस्त को बीजेपी के झारखंड बंद का राज्य में कितना असर देखने को मिलता है और JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

News Image

नेपाल की बाढ़ के बाद भारत को खतरा, मंत्री ने हिमालय पर जताई चिंता

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हिमालयी पर्यावरण और पड़ोसी देशों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि हिमालय की पारिस्थितिकी की सुरक्षा भारत, नेपाल, चीन और भूटान के लिए बेहद जरूरी है।
BY Shirin ·