Latest News Lifestyle
तुगलकाबाद से धलेता तक रविदास गुरुघर विवाद पर गरजीं मायावती, BJP-AAP दोनों पर साधा निशाना

 

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के गुरुघर को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों पर तीखा हमला बोला है। रविवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चार बिंदुओं में पोस्ट कर तुगलकाबाद से लेकर धलेता तक के घटनाक्रम को याद दिलाया और सरकारों की भूमिका पर सवाल उठाए।

मायावती ने क्या कहा - 4 बड़ी बातें

1. 10 अगस्त 2019 को तुगलकाबाद में बुलडोजर कार्रवाई
मायावती ने कहा कि 10 अगस्त 2019 को दिल्ली के तुगलकाबाद में संतगुरु रविदास जी के पवित्र गुरुघर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देशभर की संगत ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया, तो उन्हें लाठीचार्ज, आँसू गैस, गिरफ्तारियों और मुकदमों का सामना करना पड़ा, और कई लोगों को जेल भी जाना पड़ा।

2. आज भी अस्थायी टीन शेड में पूजा करने को मजबूर संगत
उन्होंने आगे कहा कि गुरुघर की भूमि भी छीन ली गई और आज भी श्रद्धालु लोहे के अस्थायी टीन शेड में गुरुजी को माथा टेकने के लिए मजबूर हैं। मायावती के अनुसार यह स्थिति करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·