प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया और इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद
राहुल गांधी आज प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और उनके मुद्दों, चुनौतियों तथा भविष्य से जुड़े विषयों पर बातचीत करेंगे।
कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को युवाओं से जुड़ने और उनकी आवाज को सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है।