Latest News Lifestyle
पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 अन्य की भी जान गई

 

प्रयागराज/झांसी: पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ कार से प्रयागराज से झांसी जेल की ओर जा रहे थे, जहां उनका अपने भाई अली अहमद से मिलने का कार्यक्रम था।

रास्ते में हाईवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में अबान अहमद समेत कुल 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी जल्द सामने आएगी।

फिलहाल इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·