Latest News Lifestyle
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवालों के बीच PNC इंफ्राटेक को NHAI के ₹3,483 करोड़ के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट



कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निर्माण कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से लगभग ₹3,483 करोड़ के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले को लेकर NHAI की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में बार-बार सामने आ रही निर्माण संबंधी खामियों के कारण PNC इंफ्राटेक लिमिटेड पहले से ही आलोचनाओं के घेरे में है। कंपनी पर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उसे ‘नॉन-परफॉर्मर’ घोषित किए जाने की प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच, रिश्वतखोरी से जुड़े एक सीबीआई मामले में जांच का सामना कर रही कंपनी को NHAI ने लगभग ₹3,483 करोड़ के दो नए राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का ठेका दे दिया है।

इस फैसले के बाद NHAI की टेंडर और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि जिस कंपनी के कार्यों और प्रदर्शन पर पहले से सवाल हैं, उसे इतने बड़े नए प्रोजेक्ट देना पारदर्शिता और जवाबदेही के लिहाज से चिंता का विषय है।

हालांकि, इस मामले में NHAI और PNC इंफ्राटेक की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और नए ठेकों को लेकर बहस तेज हो गई है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·