Latest News Lifestyle
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली स्थगित, मरम्मत पूरी होने तक यात्रियों को राहत

 

लखनऊ: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की जर्जर सड़क और यात्रियों की लगातार शिकायतों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे की मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली पर रोक लगा दी है। इस दौरान एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति का मुद्दा मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद NHAI ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NHAI के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने तक यात्रियों को टोल शुल्क से राहत मिलेगी। वहीं, टोल वसूली बंद होने से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई संबंधित निर्माण एवं रखरखाव कंपनी से की जाएगी।

इसके अलावा, सड़क निर्माण और रखरखाव में कथित लापरवाही को लेकर संबंधित कंपनी, इंजीनियरों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सड़क सुविधाएं उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

NHAI ने भरोसा दिलाया है कि एक्सप्रेसवे की मरम्मत तेजी से पूरी कराई जाएगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। इसके बाद ही टोल वसूली दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·