Latest News Lifestyle
सीतापुर: मिड-डे मील में पानी जैसी सब्जी और फेंककर रोटी देने का वीडियो वायरल, प्रिंसिपल निलंबित

 

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद विकासखंड स्थित छंगापुरा प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों को पानी जैसी सब्जी और फेंककर रोटी परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के 63 बच्चों के लिए आलू-तरोई की सब्जी बनाई गई थी, लेकिन बच्चों की थालियों में सब्जी की जगह सिर्फ पानी जैसा शोरबा दिखाई दिया। वहीं, रोटी भी बच्चों को सम्मानपूर्वक परोसने के बजाय फेंककर दिए जाने का आरोप लगा। बच्चों ने पहले भी घर जाकर भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत अपने परिजनों से की थी, जिसके बाद ग्राम प्रधान दयाराम ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बुधवार को टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। जांच के दौरान बच्चों ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जाता था।

जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, विद्यालय की रसोइया की सेवा समाप्त कर दी गई तथा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

BSA ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·