Latest News Lifestyle
सांसदों को पीएम मोदी की नसीहत: लेटरहेड का दुरुपयोग न करें, फोन पर रखें शालीनता, विपक्ष से भी सीखने की सलाह

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय संयम, शालीनता और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांसद अपने लेटरहेड के दुरुपयोग से बचें और उसका इस्तेमाल केवल उचित एवं आधिकारिक कार्यों के लिए ही करें।

प्रधानमंत्री ने सांसदों से यह भी कहा कि फोन पर लोगों से बात करते समय हमेशा विनम्र और सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार ही एक जनप्रतिनिधि की पहचान होता है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने अनुभवों को लगातार बढ़ाने की भी सीख दी। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती और सांसदों को अपने साथियों से सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए, चाहे वे विपक्ष के ही क्यों न हों।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ संवाद और सकारात्मक सोच बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सांसदों से जनता के बीच सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री की इन सलाहों को जनप्रतिनिधियों के लिए आचरण और कार्यशैली को लेकर महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·