Latest News Lifestyle
जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 संसद से पारित, देर से पंजीकरण के नियम हुए सख्त

 

नई दिल्ली। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। लोकसभा से 31 जुलाई को मंजूरी मिलने के बाद राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया। इस संशोधन का उद्देश्य जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है, ताकि फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। 

संशोधन का सबसे अहम प्रावधान देर से होने वाले पंजीकरण (Delayed Registration) से जुड़ा है। नए नियम के तहत यदि किसी जन्म या मृत्यु का पंजीकरण घटना के दो वर्ष से अधिक समय बाद कराया जाता है, तो अब इसके लिए प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate First Class - JMFC) की अनुमति अनिवार्य होगी। इससे पहले ऐसे मामलों में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति से पंजीकरण कराया जा सकता था। 

सरकार का कहना है कि इस बदलाव से देर से होने वाले पंजीकरण की कानूनी जांच अधिक मजबूत होगी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की संभावनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही, जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेंगे, जिससे सरकारी योजनाओं, पहचान संबंधी दस्तावेजों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। 

क्या बदला?

  • दो वर्ष से अधिक देरी से पंजीकरण पर JMFC की अनुमति अनिवार्य।
  • फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों पर लगेगी रोक।
  • पंजीकरण प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी और कानूनी रूप से मजबूत।
  • सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता में होगा सुधार।
News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·