Latest News Lifestyle
बोकारो में ट्रिपल मर्डर, पड़ोसी ने तीन लोगों को मारा

झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई। नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में एक पड़ोसी पर एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। मृतकों में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी बहू शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। आरोप है कि पड़ोसी राजू सिंह ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। महिला को बचाने के लिए जब उसके पति आगे आए तो उन पर भी सिर और गर्दन पर वार कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद बहू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी लगातार हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने कई लोगों की मौजूदगी में वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आरोपी के व्यवहार को असामान्य बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·