Latest News Lifestyle
PM मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली लड़की ने वीडियो जारी कर पूरे देश से माफी मांगी है। उसने कहा कि वह अपने व्यवहार को लेकर बेहद शर्मिंदा है और यह उसके जीवन की पहली और आखिरी गलती थी।

वीडियो में लड़की ने दावा किया कि वह अपने दोस्तों के साथ सीपी (कनॉट प्लेस) गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। उसके अनुसार, वहां मौजूद कुछ लोगों के प्रभाव और बहकावे में आकर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उसने कहा कि वह इस घटना पर पछता रही है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।

लड़की ने कहा कि वह पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती है। उसके मुताबिक, उसने जो कहा वह माफी के योग्य नहीं है, लेकिन वह अपनी गलती स्वीकार करती है और सभी से उसे क्षमा करने की अपील करती है।

इस मामले में नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

हालांकि, मामले में लड़की की पहचान और उम्र को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। नोएडा पुलिस ने पहले एफआईआर में एक नाम और उम्र का उल्लेख किया था, जबकि लड़की के वकील का दावा है कि एफआईआर में दर्ज नाम सही नहीं है। वहीं, वीडियो में लड़की ने खुद को 15 वर्ष की बताया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस तथ्यों का सत्यापन कर रही है।

News Image

नेपाल की बाढ़ के बाद भारत को खतरा, मंत्री ने हिमालय पर जताई चिंता

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हिमालयी पर्यावरण और पड़ोसी देशों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि हिमालय की पारिस्थितिकी की सुरक्षा भारत, नेपाल, चीन और भूटान के लिए बेहद जरूरी है।
BY Shirin ·