Latest News Lifestyle
लखनऊ में गांजा तस्करी को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, सरकार पर साधा निशाना

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में गांजा तस्करी के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश, विशेषकर लखनऊ में लगातार बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी पर सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि आए दिन गांजे की बड़ी खेप बरामद हो रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि लगातार इतनी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जा रहे हैं तो यह नेटवर्क आखिर कैसे संचालित हो रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तस्करी के बड़े गिरोहों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।)

 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है। उनका कहना था कि केवल बरामदगी दिखाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करना आवश्यक है। 

गौरतलब है कि हाल के महीनों में लखनऊ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गांजे की कई बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। इसी को आधार बनाकर अखिलेश यादव ने सरकार की कानून-व्यवस्था और नशा नियंत्रण नीति पर सवाल उठाए हैं

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·