Latest News Lifestyle
E20 पोस्ट विवाद में हाई कोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई20 एथनॉल ब्लेंड फ्यूल पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित अपमानजनक पोस्ट और डीपफेक सामग्री के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किए जा रहे ऐसे कंटेंट को अपनी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

गडकरी ने अदालत से मेटा, एक्स, गूगल और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ सिविल कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी।

अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है। अब मामले की आगे की सुनवाई कोर्ट में होगी।

याचिका में गडकरी ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और डीपफेक कंटेंट के जरिए यह झूठा दावा किया जा रहा है

कि ई20 एथनॉल ब्लेंड फ्यूल कार्यक्रम से उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

गडकरी ने यह भी कहा है कि ई20 एथनॉल ब्लेंड फ्यूल पॉलिसी का संचालन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत किया जाता है।

ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस योजना से जोड़ना और लाभार्थी के रूप में पेश करना गलत तथ्यों पर आधारित है।

याचिका में कहा गया है कि इस प्रकार के कथित फर्जी और भ्रामक पोस्ट उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने अदालत से ऐसे कंटेंट के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·