Latest News Lifestyle
लाहौल-स्पीति में चट्टान गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत


हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई।

उदयपुर-किलाड़ (तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग) पर कडू नाला के पास तिंदी से पांगी जा रही एक टाटा सूमो टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरी भारी चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित लगभग 14 लोग सवार थे।

बताया गया कि मार्ग एक दिन पहले बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे।

शुक्रवार को सड़क खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में अचानक पहाड़ से भारी चट्टानें गिरने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (BRO), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गईं।

खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के कारण राहत अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें।

 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·