Latest News Lifestyle
CJP प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, 18 स्टेशन प्रभावित
 

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बढ़ती भीड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।

इस फैसले के बाद दिल्ली मेट्रो के कुल 18 स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि, ब्लू और येलो लाइन पर यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा कारणों से जिन प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद किए गए हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो सेवाओं की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·