Latest News Lifestyle
दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, CJP Protest के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित CJP Protest और कानून-व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी रैंक के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल अत्यंत आवश्यक या आपातकालीन परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में संभावित विरोध-प्रदर्शन और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से भी शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·