Latest News Lifestyle
पेपर लीक पर विपक्ष के आरोपों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब, कहा— सरकार शुरू से रही संवेदनशील

 

नई दिल्ली: सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध और सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि यह विषय देश के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है, इसलिए केंद्र सरकार ने शुरुआत से ही गंभीरता के साथ कार्रवाई की है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर लीक और दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) जैसी परिस्थितियां मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील नहीं होती, तो विपक्ष के आरोपों को समझा जा सकता था, लेकिन वास्तविकता यह है कि सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री स्तर पर पहले ही भरोसा दिया जा चुका था कि पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घोषणा हालिया फैसलों से पहले ही की जा चुकी थी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं कीं, बल्कि जांच एजेंसियों ने पेपर लीक में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उनके अनुसार, जिन लोगों ने पेपर लीक किया, खरीदा या बेचा और परीक्षा प्रणाली की पवित्रता को नुकसान पहुंचाया, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना और छात्रों का विश्वास बहाल करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·