Latest News Lifestyle
BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता, मोदी-शी जिनपिंग-पुतिन समेत कई राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

 

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में BRICS देशों के शीर्ष नेता और कई आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

इसके अलावा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबiy अहमद, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और अन्य BRICS देशों के शीर्ष प्रतिनिधि भी सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

BRICS के पार्टनर देशों के कई नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे। इनमें बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस के भी सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान भारत वैश्विक दक्षिण से जुड़े मुद्दों और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर देगा।

दिल्ली में सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों, 200 पैरामिलिट्री कंपनियों और 500 से अधिक CCTV कैमरों की तैनाती की गई है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·