Latest News Lifestyle
CM योगी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय ₹8 हजार से बढ़ाकर ₹12 हजार करने का ऐलान

 

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 करने की घोषणा की।

इसी के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। सहायिकाओं को अब ₹4,000 के बजाय ₹6,000 मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेशभर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं। सरकार लगातार उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठा रही है।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई इस घोषणा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सरकार की ओर से महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। मानदेय बढ़ने से प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे लाभ मिलेगा।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·