Latest News Lifestyle
वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो में धुएं का अलार्म बजने से मचा हड़कंप

 

लखनऊ। वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की गुरुवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान विमान के कार्गो हिस्से में स्मोक डिटेक्शन अलार्म सक्रिय होने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया। 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1253 ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद कार्गो में धुएं का अलार्म बजा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। 

विमान ने करीब 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, फायर ब्रिगेड और तकनीकी विशेषज्ञों को सक्रिय कर दिया गया। करीब 10 मिनट बाद विमान में सवार यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में करीब 155 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। 

शुरुआती जांच में नहीं मिला धुआं या आग का संकेत

विमान की लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने उसकी गहन जांच की। शुरुआती जांच में विमान के अंदर धुएं या आग का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला। अब विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि कार्गो का स्मोक अलार्म किस वजह से सक्रिय हुआ। 

एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों को बाहर निकालने के बाद स्थिति सामान्य रही। फिलहाल तकनीकी जांच के बाद ही अलार्म सक्रिय होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·