Latest News Lifestyle
अंकित बालियान हत्याकांड: सामने आए 2 नए CCTV, जिम से निकलते वक्त हाथ में था ब्राउन बैग

 

शामली: हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। हत्याकांड से जुड़े दो नए CCTV वीडियो सामने आए हैं।

पहले वीडियो में अंकित बालियान बुधवार शाम 6:44 बजे जिम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था और उनके हाथ में भूरे रंग का बैग था। इसके बाद वह अपनी गाड़ी की ओर जाते नजर आते हैं।

बता दें कि जिम से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद अंकित को बदमाशों ने घेर लिया था। सामने आए CCTV फुटेज में हमलावरों द्वारा उन्हें घेरकर फायरिंग किए जाने की घटना भी कैद हुई है। पुलिस अब अलग-अलग CCTV फुटेज को जोड़कर हमलावरों के आने और फरार होने का पूरा रूट खंगाल रही है। 

अंकित बालियान की हत्या के बाद शामली में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी है

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद शुक्रवार को कैराना की सपा सांसद इकरा हसन और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अंकित के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान इकरा हसन ने अंकित के पिता सतबीर की फोन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कराई। बातचीत में अखिलेश यादव ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।

अंकित की हत्या के बाद परिवार में गम और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस हत्याकांड से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·