Latest News Lifestyle
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट, सपा में नेताओं की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। हेमराज वर्मा, रत्नेश गंगवार, डॉ. अब्दुल मन्नान और रतनलाल अहिरवार सपा में शामिल हुए।

इन नेताओं में कुछ ने भारतीय जनता पार्टी, जबकि कुछ ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नेताओं के सपा में शामिल होने से प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों के नेताओं का पाला बदलना राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा लगातार अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल भी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं।

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच गतिविधियां तेज होने लगी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी नेताओं के पाला बदलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·