Latest News Lifestyle
रक्षाबंधन से पहले लखनऊ में FSDA का बड़ा एक्शन, 13.45 लाख का संदिग्ध खाद्य सामान जब्त

 

लखनऊ: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाद्य सामग्री से लदी तीन गाड़ियों को पकड़ा गया।

जांच के दौरान तीनों वाहनों से करीब 13.45 लाख रुपये की खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संदिग्ध सामान को सीज कर दिया और उसे सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के चलते मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसी को देखते हुए FSDA की टीमें लगातार खाद्य पदार्थों की जांच और संदिग्ध सामग्री की धरपकड़ कर रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रक्षाबंधन से पहले हुई इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वे त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच जरूर करें।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·