Latest News Lifestyle
यूपी चुनाव की हलचल के बीच CM योगी का बड़ा एक्शन, मंगवाई गईं 3,000 लाठियां; पुलिस को दंगाइयों से निपटने की तैयारी

 

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। चुनावी माहौल और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां मजबूत कर रही है।

पुलिस ने मंगवाई 3,000 लाठियां

इसी तैयारी के तहत यूपी पुलिस की ओर से करीब 3,000 लाठियों का ऑर्डर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए हाईटेक हेलमेट और पीवीसी शील्ड भी मंगाई जा रही हैं। इन सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल भीड़ नियंत्रण और उपद्रव की स्थिति में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।

त्योहारों के दौरान उपद्रव रोकने की तैयारी

दरअसल, आने वाले दिनों में कई बड़े त्योहार हैं और इसी दौरान चुनावी गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन, विवाद या उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना चाहती है। प्रशासन का फोकस संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

चुनावी माहौल में अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट से भी माहौल बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में पुलिस की ओर से सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाए जाने की तैयारी है। किसी भी तरह की अफवाह या हिंसा फैलाने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

किसकी आने वाली है शामत?

3,000 लाठियों और दंगा नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद को लेकर यह साफ संकेत है कि पुलिस किसी भी उपद्रव या हिंसक स्थिति को लेकर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। हालांकि, इन तैयारियों का मकसद किसी खास समूह को निशाना बनाना नहीं, बल्कि चुनावी और त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·