Latest News Lifestyle
रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: 27 अगस्त से मुफ्त बस यात्रा, चीनी की कालाबाजारी पर भी सख्ती

 

लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। यह सुविधा 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी। खास बात यह है कि महिला यात्री के साथ एक सहयोगी भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा।

सरकार ने त्योहार के दौरान महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

चीनी की कालाबाजारी पर भी सख्त रुख

रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता और कीमतों को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जमाखोरी, कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर कार्रवाई के साथ बाजार में चीनी की आपूर्ति और कीमतों की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।

सरकार का जोर है कि त्योहार के दौरान आम लोगों को परिवहन, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सुरक्षा से जुड़ी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·