Latest News Lifestyle
चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा, अखिलेश के तंज पर बीजेपी का पलटवार

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तंज कसा, जिसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने गठबंधन की चिंता करने के बजाय सपा के भीतर की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। 

अखिलेश ने एनडीए के सीट बंटवारे पर कसा तंज

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को साथ रखने के लिए संभावित सीट बंटवारे की रणनीति पर काम कर रही है। उनके दावे के मुताबिक, आरएलडी को 73, सुभासपा को 39, निषाद पार्टी को 31 और अपना दल (एस) को 19 सीटें देने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े अखिलेश यादव के दावे के तौर पर सामने आए हैं।

बीजेपी ने साधा सपा पर निशाना

अखिलेश के इस तंज पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा प्रमुख कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को लेकर असहज हैं और नए राजनीतिक साझेदार तलाश रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश बीजेपी के सहयोगी दलों को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं।

त्रिपाठी ने इसी दौरान शिवपाल यादव और आजम खान के बीच हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए तंज कसा कि “चाचा और चच्चा दोनों मिलकर सपा को गच्चा दे देंगे।” यहां बीजेपी प्रवक्ता का इशारा शिवपाल यादव को ‘चाचा’ और आजम खान को ‘चच्चा’ कहकर किया गया था। 

अपना दल ने भी किया पलटवार

एनडीए की सहयोगी अपना दल (एस) के नेता और यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भी अखिलेश यादव के दावे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ट्वीट और रीट्वीट की राजनीति के बजाय जमीन पर जनता के बीच काम करने और गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। 

2027 से पहले गठबंधन की सियासत गर्म

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन बीजेपी, सपा और उनके सहयोगी दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। सीटों के बंटवारे, गठबंधन और वोट बैंक को लेकर लगातार दावे और पलटवार सामने आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यूपी की सियासत में गठबंधन की तस्वीर और ज्यादा दिलचस्प होने की संभावना है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·