Latest News Lifestyle
Google का बड़ा ऐलान: 24 अगस्त से बदल जाएगा YouTube Views का खेल, क्रिएटर्स के लिए जरूरी खबर

 

नई दिल्ली: YouTube ने वीडियो के Public Views गिनने के तरीके में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। 24 अगस्त 2026 से प्लेटफॉर्म पर किसी वीडियो का playback शुरू होते ही, यानी पहला फ्रेम दिखाई देते ही एक view काउंट हो जाएगा। यह नियम Shorts के साथ-साथ Long Videos और Live Streams पर भी लागू होगा। 

अब कैसे गिना जाएगा View?

नए नियम के तहत किसी वीडियो को देखने के लिए न्यूनतम watch time पूरा करना जरूरी नहीं होगा। जैसे ही वीडियो चलना शुरू होगा, Public View काउंट हो जाएगा। YouTube का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य अलग-अलग वीडियो formats में views की गिनती को एक समान करना और creators के बीच metric confusion को कम करना है। (

Creators को दिख सकते हैं ज्यादा Views

इस बदलाव के बाद कई creators के वीडियो पर दिखने वाला Public View Count पहले की तुलना में तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं होगा कि दर्शक वीडियो को ज्यादा देर तक देख रहे हैं। Public Views और वास्तविक audience engagement के बीच अंतर बढ़ सकता है।

क्या इससे YouTube की कमाई बढ़ेगी?

Creators के लिए सबसे अहम बात यह है कि सिर्फ Public Views बढ़ने से कमाई सीधे नहीं बढ़ेगी। YouTube Analytics में पुराना engagement-based metric “Engaged Views” के तौर पर उपलब्ध रहेगा। Monetization और YPP से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों के लिए engagement और qualified metrics पहले की तरह अहम रहेंग

Creators को किन आंकड़ों पर देना होगा ध्यान?

24 अगस्त के बाद सिर्फ वीडियो के नीचे दिख रहे Public Views देखकर performance का अंदाजा लगाना पर्याप्त नहीं होगा। Creators को Engaged Views, Watch Time, Average View Duration और Audience Retention जैसे आंकड़ों पर भी नजर रखनी होगी।

यानी YouTube पर नंबर बढ़ते हुए जरूर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ज्यादा Views का मतलब हमेशा ज्यादा Engagement या ज्यादा कमाई नहीं होगा। 

24 अगस्त 2026 से लागू होने वाला यह बदलाव YouTube पर Views की परिभाषा को काफी हद तक बदल देगा और Creators तथा Brands के लिए वीडियो performance को समझने का तरीका भी प्रभावित कर सकता है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·