Latest News Lifestyle
डिंपल यादव पूरे देश की मां, सपा विधायक मोहम्मद फहीम का बयान चर्चा में; बोले- 2027 में अखिलेश बनेंगे CM

 

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। बिलारी विधानसभा सीट से सपा विधायक फहीम ने सांसद डिंपल यादव को ‘पूरे देश की मां’ और ‘ममता का प्रतीक’ बताया। उनका यह बयान उस समय सामने आया, जब वह हरिद्वार से बरेली की ओर कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का स्वागत कर रहे थे। 

कांवड़ पर लगी थी अखिलेश-डिंपल की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कांवड़िए का विधायक ने स्वागत किया, उसकी कांवड़ पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था। साथ ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें भी लगी थीं। कांवड़िया करीब 31.5 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से बरेली की ओर जा रहा था। 

इसी दौरान मोहम्मद फहीम ने डिंपल यादव का जिक्र करते हुए उन्हें ‘पूरे देश की मां’ और ममता का प्रतीक बताया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और अखिलेश यादव की तस्वीर का भी उल्लेख किया। 

2027 में अखिलेश के CM बनने का दावा

सपा विधायक ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्त ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में सपा की सरकार बनने की मन्नत मांगी है। विधायक ने उम्मीद जताई कि जनता और शिवभक्तों की दुआओं से अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

विधायक के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासतौर पर कांवड़ यात्रा के दौरान सपा नेताओं की तस्वीरों और 2027 में सरकार बनाने की मन्नत का जिक्र राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·