Latest News Lifestyle
आ रहा है समंदर का धुरंधर! नौसेना को मिलेंगे दो MQ-9B Sea Guardian ड्रोन

 

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने अमेरिकी रक्षा कंपनी General Atomics Aeronautical Systems के साथ दो MQ-9B Sea Guardian ड्रोन लीज पर लेने के लिए करीब 1,943 करोड़ रुपये का समझौता किया है। यह लीज 30 महीने की अवधि के लिए होगी। 

हिंद महासागर पर रहेगी पैनी नजर

MQ-9B Sea Guardian हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम है। अत्याधुनिक सेंसर और पेलोड से लैस ये ड्रोन लंबे समय तक हवा में रहकर समुद्री इलाकों की निगरानी कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनकी तैनाती से भारतीय नौसेना की Maritime Domain Awareness क्षमता बढ़ेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में लगातार खुफिया, निगरानी एवं टोही (ISR) कवरेज मिल सकेगा। 

पहले से नौसेना के पास हैं दो Sea Guardian

भारतीय नौसेना पहले से दो MQ-9B Sea Guardian ड्रोन लीज पर संचालित कर रही है। नए दो ड्रोन मिलने के बाद नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता और व्यापक होगी। इस बीच भारत ने 2024 में अमेरिका के साथ 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने का बड़ा समझौता भी किया था, जिसमें नौसेना के लिए 15 Sea Guardian और सेना व वायुसेना के लिए 8-8 Sky Guardian शामिल हैं। 

समुद्र में बढ़ेगी निगरानी और जवाबी क्षमता

Sea Guardian का इस्तेमाल बड़े समुद्री क्षेत्र में लगातार निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता है। इससे भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में बदलती गतिविधियों पर तेजी से नजर रखने और जरूरत पड़ने पर प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी। 

1,943 करोड़ रुपये की यह डील भारत की समुद्री सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·