Latest News Lifestyle
बीजेपी ने 13 नेताओं को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वसुंधरा राजे और राम माधव समेत कई दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

 

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

नई सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा से बैजयंत जय पांडा जैसे प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की पूरी सूची

  1. वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
  2. तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
  3. राम माधव — दिल्ली
  4. बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
  5. डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
  6. रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
  7. वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
  8. डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
  9. सरदार मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
  10. लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
  11. प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
  12. प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
  13. डॉ. मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल

पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के अलावा संगठन में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की हैं। आठ नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और बिप्लब कुमार देब समेत अन्य नेता शामिल हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बने रहेंगे। 

वहीं, पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संबित पात्रा को उत्तर-पूर्व का समन्वयक और तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभवी नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·