Latest News Lifestyle
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को तोहफा, 26 से 31 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

 

लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 26 से 31 अगस्त 2026 तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। 

परिवहन विभाग के निर्देशों के मुताबिक, इस अवधि में निगम की अधिकतम बसों को सड़क पर रखने और यात्रियों की मांग के अनुसार प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी है। खासतौर पर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बस सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली और दिल्ली-अलीगढ़-कानपुर मार्गों के साथ लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख रूटों पर भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

27 से 29 अगस्त तक महिलाओं की यात्रा मुफ्त

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को भी सरकार की ओर से विशेष राहत मिलेगी। राज्य संचालित बसों में महिलाओं के लिए 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। यह कदम बहनों को रक्षाबंधन पर अपने भाइयों तक आसानी से पहुंचने में मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है। 

बस अड्डों पर भी होंगे विशेष इंतजाम

सरकार ने केवल बसों की संख्या बढ़ाने के बजाय बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी है। बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के पानी, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ वाले बस अड्डों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी, जबकि परिवहन अधिकारियों को व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। यात्रियों की सहायता और बस संचालन की निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी संचालित किया जाएगा। 

परिवहन कर्मचारियों को प्रोत्साहन

त्योहार के दौरान बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए परिवहन कर्मचारियों की छुट्टियां भी सीमित की गई हैं। निर्धारित शर्तों के तहत छह दिनों में 1,800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1,800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि मिलने का प्रावधान है। तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। 

सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और बहनों सहित अन्य यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने में मदद मिलने की उम्मीद है। 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·