Latest News Lifestyle
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर हुआ शुरू

 

नई दिल्ली में संसद मार्च के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर CJP नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता की गई। वहीं सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है और कहा है कि वह अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

संसद मार्च के दौरान हुई झड़पों के बाद दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस सीसीटीवी, ड्रोन और बॉडी कैमरों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस के अनुसार कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं तथा सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

संसद परिसर में सांसद चंद्रशेखर आजाद भी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत भी हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा करना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और आत्महत्या करने वाले NEET छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना शामिल है।

सफदरजंग अस्पताल के अनुसार सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उनका ब्लड शुगर सामान्य से कम है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट तलब की है।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा।

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·