Latest News Lifestyle
जंतर-मंतर पर CJP मार्च रोका


दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा घोषित 'चलो संसद' मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए।

सुरक्षा के मद्देनज़र जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शन स्थल में प्रवेश करने वाले लोगों की स्कैनर से जांच और दो चरणों में तलाशी ली गई। मौके पर दंगा नियंत्रण वाहन, एम्बुलेंस और आपातकालीन टीमें भी मौजूद रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार हालात की निगरानी करते रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संसद मार्च के लिए प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। नई दिल्ली जिले में लागू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत बड़े सार्वजनिक जमावड़े और जुलूसों पर प्रतिबंध है। इसी कारण प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इससे पहले अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराज़गी बढ़ गई थी। इसके चलते देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र, युवा और समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे, जिससे प्रदर्शन स्थल पर भीड़ काफी बढ़ गई।

CJP ने कहा कि वह शिक्षा सुधारों से जुड़ी अपनी मांगों पर सरकार से बातचीत के लिए तैयार है। संगठन का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक उनकी मांगों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।
 

News Image

भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन की अहम बैठक शुरू, कारोबार-ऊर्जा और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  • BRICS शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
BY Shirin ·
News Image

लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे

  • लाल किले के पास हुए वाहन बम विस्फोट मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी ने पहले चांदनी चौक स्थित लाल मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की मौजूदगी के कारण वह वहां विस्फोट नहीं कर सका। इसके बाद उसने लाल किले की ओर रुख किया, जहां वाहन में धमाका हुआ।
BY Shirin ·