Latest News Lifestyle
सोनाक्षी सिन्हा ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो संदेश जारी कर शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज़ उठाई है। उन्होंने कहा कि अब वह इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकतीं और देश के युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए।

सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। वह और कॉकरोज जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

अपने वीडियो संदेश में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि शायद उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, लेकिन वह खुद को रोक नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की उपलब्धियों और देश के लिए उनके योगदान से पूरा देश परिचित है।

उन्होंने कहा कि वांगचुक कई दिनों से बिना भोजन के अनशन पर बैठे हैं और यह लड़ाई अपने लिए नहीं, बल्कि देश के बच्चों और उनके भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, जो सही तरीके से काम नहीं कर रहा।

सोनाक्षी ने कहा कि वांगचुक देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग चुप हैं। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे एक अच्छे उद्देश्य के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं, इसलिए उनकी बात सुनी जानी चाहिए।

अभिनेत्री ने यह संदेश फेसबुक पर 2 मिनट 41 सेकंड के वीडियो के माध्यम से साझा किया। वहीं, सोनम वांगचुक ने भी हाल ही में अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देते हुए लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील की है।

 

News Image

बाढ़ में मां के शव संग छत पर फंसा रहा परिवार

  • पालघर में बाढ़ के बीच परिवार ने मृत महिला के शव के साथ चार घंटे छत पर बिताए।
BY ROSHANI MANDAL ·