Latest News Lifestyle
नेपाल में बढ़ता युवा आक्रोश: तीन दिनों में तीन आत्मदाह के प्रयास, सरकार पर उठे सवाल



काठमांडू: नेपाल में युवाओं के बीच बढ़ती नाराजगी अब सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगी है। पिछले तीन दिनों में तीन युवाओं द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इनमें से दो युवाओं की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलसा हुआ अस्पताल में भर्ती है।
इन घटनाओं के बाद राजधानी काठमांडू में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। युवाओं का आरोप है कि सरकार रोजगार, महंगाई और आर्थिक अवसरों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है।

विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने भी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि युवाओं में उम्मीद और विश्वास कायम रखने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। पार्टी ने युवाओं की बढ़ती निराशा को गंभीर चेतावनी बताते हुए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वहीं, जेन-जी नेपाल संगठन ने प्रधानमंत्री बालेन शाह पर जनविरोधी और निरंकुश तरीके से शासन चलाने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि सरकार के बजट और नीतियों में युवाओं के लिए रोजगार सृजन, आय बढ़ाने और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हालिया घटनाएं नेपाल में युवाओं के बीच बढ़ती आर्थिक और सामाजिक असंतोष की ओर संकेत करती हैं। ऐसे में सरकार के सामने चुनौती केवल विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने की नहीं, बल्कि युवाओं का विश्वास दोबारा जीतने की भी है।

 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·