Latest News Lifestyle
जन नायकन; से सामने आया थलापति विजय का नया लुक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका



चेन्नई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय अपनी आगामी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है, जिसके चलते उनके प्रशंसकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने 'जन नायकन' से थलापति विजय का नया लुक जारी किया है। पोस्टर में विजय का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं और प्रशंसकों ने इसे लेकर उत्साह जताया।

फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उम्मीदें हैं। यदि यह वास्तव में विजय के फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म साबित होती है, तो यह उनके प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक विदाई भी होगी।

हालांकि, फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ी अन्य जानकारियों का प्रशंसकों को अभी भी बेसब्री से इंतजार है।

 

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·