Latest News Lifestyle
100 गांवों के छात्र जुटेंगे, कारलू में RSS शिविर

जालोर जिले के जसवंतपुरा क्षेत्र के कारलू गांव स्थित श्री बोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रामसीन खंड की ओर से 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू होगा और रविवार शाम 7 बजे तक चलेगा। इसमें आसपास के लगभग 100 गांवों से कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को मजबूत करना है।

दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बौद्धिक सत्र, प्रेरक व्याख्यान, योग, व्यायाम, खेलकूद, समूह चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति ने शिविर में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए मंदिर परिसर में आवास, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है। शिविर को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवक और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
संघ पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर पहुंचकर शिविर में भाग लेने की अपील की है।

उनका कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराते हैं।

News Image

12 घंटे में चमका जंतर-मंतर, हटे 60 टन कचरे के निशान

  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने रिकॉर्ड 12 घंटे के भीतर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 60 मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, सड़कों की धुलाई की गई, दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटाया गया और क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत की गई।
BY Shirin ·