Latest News Lifestyle
चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 3 महीने की सजा



नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर चेक बाउंस मामलों में निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी सजा कायम रखी है।


जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने कहा कि राजपाल यादव को अपने वादे पूरे करने के कई अवसर दिए गए, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। अदालत ने माना कि मामले में सजा में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है।

कोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ दर्ज 7 चेक बाउंस मामलों में से प्रत्येक में 3 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, हर मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया है।

हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ (Concurrent) चलेंगी। यानी राजपाल यादव को अलग-अलग मामलों की सजा क्रमवार नहीं, बल्कि एक साथ भुगतनी होगी।

यह मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर चेक बाउंस शिकायतों से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता पर वित्तीय प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया था।

News Image

UP: सभी 75 जिलों में लागू होगी दुग्ध योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

  • सरकार अब दुग्ध योजना का दायरा बढ़ाकर इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने पर जोर दे रही है। योजना के विस्तार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त साधन तैयार करना और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। दुग्ध उत्पादन से महिलाओं को जोड़ने के साथ उन्हें पशुपालन और दूध के बेहतर प्रबंधन से होने वाली आय का लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
BY Himanshu Dubey ·
News Image

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फुल एक्शन मोड में, हारी सीटों पर खास फोकस

  • 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि संगठन की यह रणनीति चुनावी मैदान में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है।
BY Himanshu Dubey ·